जयपुर के एमएसजी आई-टी विंग सेवादार ने किया कैंसर पीड़ित मरीज के ईलाज में सराहनीय योगदान
झोटवाड़ा निवासी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार त्रिलोक इन्सां ने प्लेटलेट्स दान कर की मदद
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में जयपुर के झोटवाड़ा निवासी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार त्रिलोक इन्सां ने एक पीड़ित की जान बचाकर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने स्टेट कैंसर हॉस्पिटल जयपुर के आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे एक ब्लड कैंसर पीड़ित को समय पर प्लेटलेट्स दान कर नया जीवनदान दिया। Jaipur News
दरअसल सीकर जिले के गांवली निवासी राजेश पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और गंभीर स्थिति में जयपुर के स्टेट कैंसर हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने को कहा था। पीड़ित परिवार के लिए अचानक प्लेटलेट्स का इंतजाम करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया था। इस बात की जानकारी झोटवाड़ा निवासी एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार त्रिलोक इन्सां को मिली, उन्होंने अस्पताल पहुंचकर अपनी प्लेटलेट्स दान कीं, जिससे मरीज की स्थिति को संभाला जा सका।
गुरु की प्रेरणा से मिला सेवा का जज्बा | Jaipur News
प्लेटलेट्स दान करने के बाद सेवादार त्रिलोक इन्सां ने कहा कि उन्हें यह परोपकार करने की शक्ति और प्रेरणा अपने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा अपने गुरु की 'मानवता भलाई' की शिक्षाओं पर चलते हैं। त्रिलोक ने बताया कि किसी तड़पते हुए इंसान की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। समय पर प्लेटलेट्स मिलने से पीड़ित राजेश के परिजनों ने भावुक होते हुए पीड़ित परिवार ने सेवादार त्रिलोक इन्सां और पूज्य गुरु जी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। Jaipur News