Panipat News: पानीपत में फैक्ट्री की छत से गिरने से चौकीदार की मौत
सेक्टर-29 स्थित एक फैक्ट्री में रात्रि ड्यूटी कर रहा था 50 वर्षीय चौकीदार
Panipat Roof Collapse: पानीपत, (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। सेक्टर-29 स्थित एक फैक्ट्री में रात्रि ड्यूटी कर रहे 50 वर्षीय चौकीदार की छत से गिरने से मौत हो गई। सोमवार सुबह फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुशील के रूप में हुई है, जो पिछले करीब छह माह से फैक्ट्री में चौकीदार के तौर पर कार्यरत था। Panipat News
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन फैक्ट्री पहुंचे, लेकिन तब तक शव अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया जा चुका था। बाद में परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। परिजनों का कहना है कि फैक्ट्री मालिक ने उन्हें बताया कि सुशील रविवार रात कथित रूप से नशे की हालत में ड्यूटी पर आया था और संतुलन बिगड़ने से छत से गिर गया।
हालांकि, परिजन इस दावे से संतुष्ट नहीं हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।