Knee Pain Relief: घुटनों के दर्द व जकड़न से छुटकारे को आयुष मंत्रालय ने बताए आसान टिप्स

घुटनों के दर्द से राहत दिला सकता है यह आसान योगाभ्यास

Published On

नई दिल्ली। घुटनों में दर्द, अकड़न या सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय होने वाली असुविधा आजकल हर आयु वर्ग के लोगों में सामान्य समस्या बनती जा रही है। यदि लंबे समय तक बैठने के बाद खड़े होने में कठिनाई महसूस होती है या चलते समय घुटनों में जकड़न रहती है, तो नियमित योगाभ्यास इस परेशानी को कम करने में सहायक हो सकता है। आयुष मंत्रालय ने लोगों को घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए एक सरल 'नी मूवमेंट' (Knee Movement Exercise) अपनाने की सलाह दी है। मंत्रालय के अनुसार, इस अभ्यास को सही श्वास प्रक्रिया और संतुलित शारीरिक मुद्रा के साथ करने पर घुटनों के जोड़ों की कार्यक्षमता में सुधार आता है तथा पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। Knee Pain Relief

ऐसे करें 'नी मूवमेंट' अभ्यास

इस अभ्यास की शुरुआत सीधे खड़े होकर करें और शरीर को सहज स्थिति में रखें। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सामने की ओर कंधों की ऊंचाई तक उठाएं। हथेलियों का रुख नीचे की ओर रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ें और शरीर को आधी कुर्सी जैसी मुद्रा (सेमी-स्क्वाट) में ले जाएं। ध्यान रखें कि हाथ और जांघें लगभग जमीन के समानांतर रहें। कुछ क्षण इसी स्थिति में रुकें, फिर गहरी सांस लेते हुए धीरे-धीरे प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं। इसे एक चक्र माना जाता है। इसी प्रकार तीन बार अभ्यास करने के बाद कुछ समय सामान्य अवस्था में खड़े होकर शरीर को विश्राम दें। Knee Pain Relief

नियमित अभ्यास से मिल सकते हैं ये लाभ

विशेषज्ञों के अनुसार, इस योगाभ्यास से घुटनों के जोड़ों की गतिशीलता बेहतर होती है। आसपास की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, जिससे जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव कम पड़ता है। इसके अलावा शरीर का संतुलन सुधरता है, लचीलापन बढ़ता है और पैरों की शक्ति में भी वृद्धि होती है। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए यह अभ्यास विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

योगाभ्यास करते समय किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही घुटनों को मोड़ें। अभ्यास के दौरान श्वास की गति सामान्य और नियंत्रित रखें। यदि घुटनों में अत्यधिक दर्द, हाल ही में लगी चोट, ऑपरेशन या गंभीर गठिया जैसी समस्या हो, तो इस अभ्यास को शुरू करने से पहले चिकित्सक अथवा प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। Knee Pain Relief

About The Author

Related Posts