कनाडा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों में दिखा इंसानियत की सेवा को भारी उत्साह
वैंकूवर में पेश किया प्रेरणादायक उदाहरण, 19 यूनिट प्लाज्मा किया दान
Published On
Plasma Donated: कैनेडा, (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बीते दिन वैंकूवर बीसी कनाडा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने कैनेडियन ब्लड सर्विसेज सेंटर में मरीजों के लिए 19 यूनिट प्लाज्मा दान किया। इस दौरान रक्तदानियों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय अधिकारियों की ओर से रक्तदानियों की भरपूर प्रशंसा की गई व इसके साथ ही डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी का धन्यवाद किया, जिनकी शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार दुनियाभर में लगातार रक्तदान और प्लाज्मा दान कर अनमोल जिंदगियां बचाने में जुटे हुए हैं।
