डबवाली डेरा अनुयायियों की जीवों के प्रति प्रेरणादायक मानवता

घायल गाय को नंदीशाला पहुंचा पेश की पशु सेवा की मिसाल

Published On

डबवाली, (सच कहूँ/सुभाष)। शहर में आयोजित नामचर्चा के बाद लौट रहे सेवादारों ने बुधवार सुबह पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता और पशु सेवा की मिसाल पेश की। रास्ते में एक घायल गाय को सड़क किनारे असहाय अवस्था में पड़ा देखकर उन्होंने तुरंत उसकी मदद की और उपचार के लिए नंदीशाला पहुंचाने की व्यवस्था करवाई। Sirsa News

जानकारी के अनुसार प्रेमी सेवक चमकौर सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मेलाराम इन्सां व सच कहूँ पत्रकार सुभाष इन्सां नामचर्चा के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक गाय जमीन पर गिरी हुई दिखाई दी, जो चोट के कारण उठ नहीं पा रही थी। सेवादारों ने पहले गाय को पानी पिलाया और उसकी हालत देखकर तुरंत नंदीशाला के सचिव राजेश जैन को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही नंदीशाला के उपप्रधान सुमित मिढ़ा, अजय छाबड़ा, निखिल और बब्बू मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायल गाय को सावधानीपूर्वक ट्रैक्टर-ट्रॉली में उठाया और नंदीशाला पहुंचाया, जहां उसके उपचार और देखभाल की व्यवस्था की गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद और असहाय जीवों की रक्षा करना सच्ची मानवता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts