Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से होगी रवाना 

17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेगे शुभारम्भ: कृष्ण बेदी

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Hydrogen Train News: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगे। साथ हजारों करोड की कई विकास परियोजनाओं का भी उद्धाटन एवं शिलान्यास करेगे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि 17 जुलाई को प्रदेश में विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा।

इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जींद से देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जींद दौरा प्रदेश के विकास का साक्षी बनेगा और प्रगति की नई इबारत लिखेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में 17 जुलाई को विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी भिवानी एवं नारनौल में नव निर्मित दो बड़े श्रीराम मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे, साथ ही 10 किलोमीटर लम्बा कुरूक्षेत्र एलिवेटिड रेलवे ट्रैक का शुभारम्भ करेंगे।

इस ट्रैक के बनने से क्षेत्र वासियों को करीब आधा दर्जन रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। साथ ही प्रधानमंत्री अम्बाला, काला अंब, ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर का विस्तार, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के हरियाणा खंड का उद्घाटन, जींद गोहाना एन-एच 352ए, हांसी-बरवाला फोरलेन तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सडक परियोजनाओ के विस्तार और कुरूक्षेत्र में अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे। 

Rohtak
Hydrogen Train: पत्रकारो से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

About The Author

Related Posts