चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी, तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों ने ठगी की रकम के लिए दिए थे बैंक खाते

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से साइबर ठगी कर ली गई। इस ठगी के गिरोह के तीन सदस्यों को साइबर थाना दक्षिण गुरुग्राम की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि इन आरोपियों ने ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। खाते के बदले इन्हें 5000 रुपये कमीशन मिलता था। थाना साइबर दक्षिण प्रबंधक निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतेंद्र की टीम ने चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी की तकनीकी जांच के आधार पर साइबर ठगी में बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस ने गुरुग्राम के गांव डूंडाहेड़ा से तीन आरोपियों को काबू किया। इनके नाम अजीत कुमार शाह निवासी जिला बलिया उत्तर प्रदेश, प्रदुम निवासी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश और विनय निवासी जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर दक्षिण में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने आधार कार्ड में पता बदलवाकर विभिन्न बैंकों में 10 से अधिक बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद इन खातों की चेक बुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग दस्तावेज साइबर ठगी करने वाले गिरोह को प्रति खाता 5000 रुपये कमीशन लेकर दे देते थे।  

Gurugram News
Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में चार धाम की यात्रा में हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी में संलिप्त रहे आरोपी।

About The Author

Related Posts