विद्युत करंट लगने से आईटीआई के अध्यापक की मौत

करंट ने छीनी शिक्षक की जिंदगी, भोपा में किराए के कमरे में मिला शव

Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: भोपा में स्थित आईटीआई कॉलेज में तैनात अध्यापक की रात के समय करंट लगने से मौत हो गयी। सुबह सवेरे जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गयी जिसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

भोपा में स्थित राजकीय ओद्योगिक  प्रशिक्षण संस्थान मोरना में तैनात अध्यापक 34 वर्षीय अभिषेक सरोज पुत्र सेवालाल सरोज गाँव भोपा में किराए के कमरे में रहते थे। गुरुवार की सुबह मकान मालिक सुरेन्द्र गुप्ता की पत्नी ने अभिषेक को कमरे के फर्श पर पड़े देखा तो उनके पूर्व के रूममेट शिवम को सूचना दी। शिवम वर्तमान में मुरादाबाद के कस्बा चंदौसी में तैनात हैं। शिवम द्वारा कॉलिज में सूचना दी गयी। जिसके बाद कॉलिज के विकास, रजवंत,सचिन आदि मौके पर पहुंचे जहां अभिषेक फर्श पर औंधे मुंह पड़े थे और  विद्युत एक्स्टेंशन बोर्ड नीचे दबा हुआ था।

उपस्थितजनो द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर अभिषेक को भोपा के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां चिकित्सक ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। सम्भवत: एक ओर से खुले एक्सटेंशन बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान अथवा बोर्ड पर गिरने आदि से करंट की चपेट में आकर अभिषेक की मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने रात 11 बजे एक चीख की आवाज़ सुनी थी। तेज़ बारिश के कारण वह घर से बाहर नहीं निकले।सूचना पर पहुंचे एसएसआई रेशमपाल द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। पुलिस की सूचना पर दिल्ली निवासी मृतक का भाई भी थाने पहुंचा। कॉलेज के प्रधानाचार्य बिरमानंद सिंह ने बताया कि अभिषेक कुमार भोपा में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे।

25 फरवरी 2024 से आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कम्पनी सम्पूर्ण हरियाली एग्रोजोन की ओर से वह कॉलिज में तैनात थे। मृतक अभिषेक कुमार प्रतापगढ़ जनपद के पुरे रायजु मोहनलालगंज के रहने वाले थे। बीते 25 जून को  उनकी पत्नी का प्रसव हुआ था।जिसके चलते वह छुट्टी पर गए हुए थे।बीते 6 जुलाई को उन्होंने पुनः कॉलिज में सेवा प्रारम्भ की थी।मृतक के परिवार में पत्नी रीना के अलावा पांच वर्षीय पुत्री मिट्ठू व नवजात पुत्र तथा माता पिता के अलावा एक भाई तीन बहने है। भाई व एक बहन शादीशुदा हो चुकी है।

Bhopa News
Bhopa News: मृतक अभिषेक का फाइल फोटो

About The Author

Related Posts