Roof Collapse: बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से 20 बकरियों की दबकर मौत
तेज बारिश से कच्चा मकान धराशायी, पशुपालक का भारी नुकसान
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: तेज बारिश के दौरान भोकरहेड़ी में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में वहां बंधी 20 बकरियों की दबकर मौत हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेठपुरी निवासी मोहनलाल वाल्मीकि ने बताया कि उसका परिवार बकरियों का पालन कर परिवार की आजीविका चलाता है।वर्तमान में वह 32 बकरियों को साया प्रदान करने के लिये उसने डेढ़ लाख रुपये उधार लेकर मकान बनाया था।
कि गुरुवार को लगातार तेज़ बारिश के दौरान मकान अचानक ढह गया, जिससे अंदर बंधी 20 बकरियां मलबे में दब गईं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक सभी बकरियों की मौत हो चुकी थी। दूसरे स्थान पर बंधे होने से 12 बकरियां बच गयी। घटना के बाद भाई संजीव माता सोहनवीरी सदमे में है। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
इस दौरान उपस्थित सतीश कुमार,महिपाल वाल्मीकि, मुकेश कुमार, बंटी,आदित्य, शगुन, रोहन, विकास छोटू संजीव राहुल आकाश, मनोज कुमार, कुणाल, सौरव, मोनू, विशाल, ओमबीर, रोहन, रोहित, धूम सिंह, मनीष, सहित नामित सभासद तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र वाल्मिकी, भूपेन्द्र वाल्मीकि आदि ने गरीब परिवार के लिये सहायता की गुहार प्रशासन से लगाई है।