America Iran Talks Pakistan: क्या पिघलेगी अमेरिका-ईरान की बर्फ? पाकिस्तान में 11 जुलाई को होगी निर्णायक वार्ता: रिपोर्ट

America Iran Talks Pakistan: क्या पिघलेगी अमेरिका-ईरान की बर्फ? पाकिस्तान में 11 जुलाई को होगी निर्णायक वार्ता: रिपोर्ट

Published On

रियाद (एजेंसी)। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता का अगला दौर 11 जुलाई को पाकिस्तान की मेजबानी में होगा। अल-अरेबिया न्यूज की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि वार्ता के आगामी दौर में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों, ईरान की जब्त संपत्तियों और ईरानी परमाणु मसले पर बातचीत होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल का फैसला ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के रियासती जनाजे के समापन के बाद होगा।

उल्लेखनीय है कि ईरान और अमेरिका ने सभी मोर्चों पर जंग रोकने के लिए 18 जून को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे। इसमें लेबनान में युद्धविराम भी शामिल था। ईरान और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के बीच 21 जून को पाकिस्तान एवं कतर की मध्यस्थता में उच्च स्तरीय विचार-विमर्श हुआ, जिसके बाद 22 जून को दोनों देशों के बीच स्विट्जरलैंड में तकनीकी वार्ता हुई थी। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने बुधवार को बताया कि कतरी एवं पाकिस्तानी मध्यस्थता के जरिए अमेरिका-ईरान की एक अप्रत्यक्ष वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आने वाले समय में बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है।

About The Author

Related Posts