संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा गोवंश, लोगो में रोष

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा गोवंश, लोगो में रोष

Published On

कैराना। कस्बे में बेसहारा घूमने वाला एक गोवंश संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मामले से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

कैराना कस्बे में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बेसहारा घूमते गोवंश पर गर्म पानी अथवा तेजाब जैसा कोई पदार्थ फेंक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे गोवंश के फोटो और वीडियो भी शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। घटना के बाद से बहुसंख्यक समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि घायल गोवंश का मामला उनके संज्ञान में है। गोवंश को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घायल गोवंश का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच करके अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Related Posts