Indian Army Jobs: हरियाणा के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल, एडमिट कार्ड जारी

रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में होगी भर्ती, चार जिलों के चयनित अभ्यर्थी लेंगे भाग

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना ने वर्ष 2027 सत्र की अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अंबाला मुख्यालय भर्ती क्षेत्र के अंतर्गत यह भर्ती रैली 20 से 27 जुलाई 2026 तक रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित होगी।  Indian Army Jobs

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा और भर्ती रैली में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। यह भर्ती रैली रोहतक, सोनीपत, पानीपत और झज्जर जिलों के चयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक), जूनियर कमीशंड अधिकारी (कैटरिंग), हवलदार (शिक्षा) और हवलदार (सर्वे ऑटो कार्टो) जैसे विशेष पदों के लिए पूरे हरियाणा के पात्र अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे।

दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

भारतीय सेना ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल दस्तावेज और आवश्यक प्रमाण-पत्र साथ लाने के निर्देश दिए हैं। सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले या प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन या उसके साथ पकड़े जाने पर अभ्यर्थी को तत्काल अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सेना ने सहायता हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई है, ताकि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या का समाधान प्राप्त किया जा सके।  Indian Army Jobs

About The Author

Related Posts