Hanumangarh News: नागरिक हवाई अड्डा की घोषणा की मांग, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिले भाजपा नेता संजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ जिले के 32 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेवासियों को बधाई दी
Published On
हनुमानगढ़। भाजपा नेता संजय शर्मा ने जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ जिले के 32 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेवासियों को बधाई दी। संजय शर्मा ने आगामी बजट में हनुमानगढ़ के लिए नागरिक हवाई अड्डा एवं कृषि विश्वविद्यालय की घोषणा करने की मांग रखी। Hanumangarh News
साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित नई योजनाओं की घोषणा का आग्रह किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को सतीपुरा बाइपास ओवरब्रिज के लोकार्पण के लिए हनुमानगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया। जयपुर प्रवास के दौरान संजय शर्मा ने राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रियों एवं सचिवों से भी क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात कर चर्चा की। Hanumangarh News