Bhakra System Canal: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का वरीयताक्रम निर्धारित, इतने दिनों तक रहेगा प्रभावी

16 जुलाई से 24 जुलाई तक रहेगा प्रभावी

Published On

हनुमानगढ़। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से बुधवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 16 जुलाई से 24 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। Bhakra System Canal

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मम्मड़खेड़ा (एमएमके) नहर में 255 क्यूसेक, जोड़कियां (जेआरके) में 375, संगरिया (एसएनजी) में 381, भगतपुरा (बीजीपी) में 419, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 539, नगराना (एनजीडी) में 547, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 795, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) 845, करनीसिंह (केएसडी) में 1200, मोडिया (एमओडी) में 1360, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1369, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1382, हरिपुरा (एचआरपी) में 1395, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1530, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1745, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1756, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1769, अमरपुरा (एएमपी) में 1862, मोरजण्डा (एमजेडी) में 2072, रतनपुरा (आरटीपी) में 2083, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 2111 व प्रतापपुरा (पीटीपी) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Bhakra System Canal

About The Author

Related Posts