शिक्षा और रोजगार
Attacked: हिसाब-किताब के विवाद में भाई ने दंपती पर लाठी से किया हमला
पिता पर भी मारपीट का आरोप, घायल पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती
हनुमानगढ़। जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में हिसाब-किताब के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक और उसकी पत्नी घायल हो गए। संगरिया थाना पुलिस ने घायल के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजकीय चिकित्सालय, हनुमानगढ़ टाउन में उपचाराधीन अहमद हुसैन (25) पुत्र शाह इमाम निवासी ढाणी चक 9 एमएमके रोही किकरवाली पीएस संगरिया के बयान दर्ज किए गए। Hanumangarh News
अहमद हुसैन ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी बिस्मिल्ला के साथ ढाणी में बैठा था। इसी दौरान उसका भाई सद्दाम हुसैन वहां आया और हिसाब-किताब की बात को लेकर विवाद करने लगा। रिपोर्ट के अनुसार, जब अहमद हुसैन की पत्नी बिस्मिल्ला बीच-बचाव करने आई तो सद्दाम हुसैन ने उसके दाहिने हाथ पर लाठी से वार कर दिया। अहमद हुसैन ने बीच-बचाव किया तो उसके दाहिने हाथ के पंजे और दाहिने कूल्हे पर भी लाठी से हमला किया गया।
अहमद हुसैन ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके पिता भी मौके पर आ गए और उन्होंने भी उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद उसके ससुर दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है। संगरिया थाना पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई रोहताश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है। Hanumangarh News