Ghaziabad News: किसानों के समर्थन में उतरे राकेश टिकैत, पंचायत और महाआंदोलन का किया ऐलान

गाजियाबाद के गांव काजीपुरा का भूमि विवाद, किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी:राकेश टिकैत

Published On

Farmers News: गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। वेव सिटी क्षेत्र के काजीपुरा गांव में वेव सिटी  बिल्डर से भूमि विवाद को लेकर किसानों का आंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के समर्थन में काजीपुरा पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनने के बाद पंचायत आयोजित कर बड़े आंदोलन का ऐलान किया। Ghaziabad News

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की जमीन और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया तो व्यापक स्तर पर पंचायतों का आयोजन कर महाआंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर प्रदेशभर के किसानों को इस संघर्ष से जोड़ा जाएगा।  टिकैत ने प्रशासन से किसानों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करने और भूमि विवाद का निष्पक्ष समाधान निकालने की मांग की।  

किसानों का आरोप है कि खसरा संख्या 151 और 158 की भूमि पर 8 जुलाई को वेव सिटी द्वारा प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कब्जा किया गया। किसानों का यह भी दावा है कि विरोध करने वाले कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन बचाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में  किसान, भाकियू पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने भी अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। Ghaziabad News

About The Author

Related Posts