Fraud Alert: पैरालाइज से पीड़ित व्यक्ति के बैंक खातों से साइबर ठगों ने ठगे 1.68 लाख

नेट बैंकिंग का झांसा देकर की ठगी

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग शुरू कराने का झांसा देकर एक पैरालाइज्ड व्यक्ति के बैंक खातों से 1 लाख 68 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता उस समय चला, जब पीड़ित के मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के लगातार मैसेज आने लगे। मामले की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Kaithal News

पाई गेट, पूंडरी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पैरालाइज से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। चार दिन पहले उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उनके मोबाइल में नेट बैंकिंग की सुविधा शुरू कर देगा, जिससे उन्हें घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

आरोपी ने बातचीत के दौरान पीड़ित से बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसके मोबाइल पर अलग-अलग समय पर कई ओटीपी आए, जो आरोपी ने पुछ लिए। कुछ देर बाद विनोद कुमार के मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने के संदेश आने लगे। जांच करने पर पता चला कि आरोपी उनके खातों से 1 लाख 68 हजार रुपये निकाल चुका था। साइबर थाना के जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Kaithal News

About The Author

Related Posts