शिक्षा और रोजगार
Bulandshahr News: नगर पालिका अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ किया पौधारोपण
'एक पेड़ मां के नाम' व वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे
Published On
बुलंदशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। स्याना नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने सभासद व अन्य कर्मियों के साथ पौधा रोपण किया। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के एक पेड़ मां के नाम व वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा नगर के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। Bulandshahr News
वहीं नगर पालिका परिसर सहित अन्य स्थानों पर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर, सभासद में अन्य नगर पालिका कर्मियों ने पौधा रोपण किया। इसके अलावा तहसील परिसर में एसडीएम लालजी विश्वकर्मा व तहसीलदार मनोज कुमार,सीओ कार्यालय में रामकरण सिंह, कोतवाली परिसर में कोतवाल रामनारायण सिंह, सरकारी अस्पताल में डा. अमित कुमार आदि ने भी पौधा रोपण किया। Bulandshahr News