Kaithal News: डेरा सच्चा सौदा कैथल के श्रद्धालुओं ने राजकीय विद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को दिया बल

जोन-6 की साध-संगत ने पौधरोपण अभियान के तहत लगाए 25 पौधे

Published On

Tree Plantation: कैथल, (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ब्लॉक कैथल की जोन-6 की साध-संगत ने पौधरोपण अभियान के तहत 25 पौधों का रोपण किया। यह अभियान राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हरसोला बस्ती परिसर में आयोजित किया गया। सेवादारों ने बताया कि यह पौधरोपण अभियान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत किया गया। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करना है। Kaithal News

विद्यालय की इंचार्ज पुष्पा ने इस पहल की सराहना करते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में बच्चों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण प्रदान करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगे। पौधरोपण अभियान में विक्रम इन्सां, राजेंद्र इन्सां, जसवंत इन्सां  सहित अन्य सेवादार शामिल रहे। Kaithal News

About The Author

Related Posts