एसएसपी आहलूवालिया ने सब-डिवीजन खन्ना व समराला के पुलिस थानों का किया औचक निरीक्षण

खन्ना पुलिस की कार्यप्रणाली होगी और मजबूत, औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे: डॉ. दर्पण आहलूवालिया

Published On

लुधियाना/खन्ना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Ludhiana News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया, आईपीएस ने रविवार सुबह पुलिस जिला खन्ना के अंतर्गत आने वाले सब-डिवीजन खन्ना के तीन पुलिस थानों, सब-डिवीजन समराला के दोनों पुलिस थानों तथा एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, खन्ना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में अनुशासन, समय की पाबंदी, कार्यगत तैयारी तथा समग्र पुलिसिंग मानकों का आकंलन करना था, ताकि आम जनता को अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस थानों में उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाओं, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, हथियारों की तैयारी, सुरक्षा उपकरणों की स्थिति तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके अलावा अन्य परिचालन संसाधनों की उपलब्धता का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि पुलिस बल की कार्यकुशलता, जवाबदेही तथा सेवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जा सके। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जिला खन्ना नागरिकों को जवाबदेह, पारदर्शी, पेशेवर एवं नागरिक-केन्द्रित पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता के विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेगा।

Ludhiana News
Ludhiana News: औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न पुलिस थानों का निरीक्षण करते हुए एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया।

About The Author

Related Posts