Haryana Railway: हरियाणा के इस शहर के रेलवे स्टेशन की बदल जाएगी तस्वीर, आस-पास कॉलोनियों के बढ़ने लगे प्रोपर्टी के दाम, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
haryana Railway | हरियाणा के इस शहर के रेलवे स्टेशन की बदल जाएगी तस्वीर, आस-पास कॉलोनियों के बढ़ने लगे प्रोपर्टी के दाम, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
कुरुक्षेत्र सच कहूँ/देवीलाल बारना। थानेसर का रेलवे स्टेशन बेशक कितना ही पुराना क्यों न हो लेकिन ऐलिवेटेड ट्रैक पर इस स्टेशन को सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों ने ही बनवाया है। एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के समय थानेसर रेलवे स्टेशन का कोई जिक्र नही था। लेकिन जैसे ही सांसद नवीन जिंदल को मालूम पड़ा कि यहां स्टेशन नही बनाया जा रहा तो उन्होने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की व स्टेशन को मंजूर करवाया।
अब कुरुक्षेत्र में पांच फाटकों से निजात दिलवाने वाला रेलवे एलिवेटेड ट्रैक बनकर तैयार है व 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से इसका उद्घाटन करेंगें। ऐलिवेटेड़ ट्रैक पर ही भव्य रूप से थानेसर रेलवे स्टेशन भी बनाया गया है।
दिशा की बैठक में उठाया था मुद्दा: अरोड़ा
थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने बताया कि सांसद बनने के बाद जब दिशा की बैठक लेने नवीन जिंदल पहुंचे तो उसमें थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने मुद्दा उठाया कि थानेसर रेलवे स्टेशन का एलिवेटेड़ ट्रैक पर जिक्र नही है। जबकि 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग इस स्टेशन पर ही उतरते हैं या चढते हैं। इसके थानेसर रेलवे स्टेशन मंजूर हुआ। अरोड़ा ने कहा कि थानेसर रेलवे स्टेशन पर 70 प्रतिशत से ज्यादा सवारियां उतरती व चढती हैं। ऐसे में इस रेलवे स्टेशन का निर्माण आवश्यक था।
थानेसर रेलवे स्टेशन बनाने की मांग उन्होने दिशा की बैठक में उठाई थी, जिसके बाद यह स्टेशन बनाया गया है। ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, सूर्यग्रहण मेले व गीता महोत्सव में देश-विदेश से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु इसी स्टेशन का उपयोग करते हैं।
रेलवे स्टेशन के पुननिर्माण में सांसद की भूमिका: धर्मवीर
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति दिलाने और थानेसर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण को सुनिश्चित कराने में सांसद नवीन जिन्दल ने लगातार प्रयास किए थे। सांसद नवीन जिन्दल ने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कुरुक्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत कराया था और थानेसर में आधुनिक रेलवे स्टेशन के निर्माण की पुरजोर मांग रखी थी। इसके बाद सांसद नवीन जिन्दल ने पिछले वर्ष स्वयं थानेसर के पुराने रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। उन्होंने अपने मोबाइल से स्टेशन की वास्तविक स्थिति का वीडियो बनाकर केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा था और आग्रह किया था कि पुराने स्टेशन के स्थान पर एक आधुनिक, भव्य और सुविधायुक्त थानेसर रेलवे स्टेशन विकसित किया जाए। सांसद नवीन जिन्दल की इस मांग को स्वीकार करते हुए रेलवे मंत्रालय ने आधुनिक थानेसर रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया है। सांसद नवीन जिन्दल ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर यह भी आग्रह किया था कि एलिवेटेड ट्रैक पर बनने वाले थानेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के दोनों ओर प्लेटफॉर्म बनाए जाएं तथा स्टेशन के दोनों ओर प्रवेश और निकास द्वार स्थापित किए जाएं।