Railway News: रेलवे का बड़ा फैसला! जुलाई में 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के बदले रूट; सफर से पहले जरूर चेक करें पूरी लिस्ट
Railway News: रेलवे का बड़ा फैसला! जुलाई में 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के बदले रूट; सफर से पहले जरूर चेक करें पूरी लिस्ट
Train Cancelled News: अगर आप जुलाई महीने में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के कई हिस्सों में हो रही तेज बारिश और चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के चलते भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के रूट भी बदल दिए हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए। Railway News:
इन ट्रेनों का बदला गया रूट | Railway News
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 13288 आरा–दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस 13, 20 और 27 जुलाई को कांड्रा, सिनी और चक्रधरपुर रेलखंड के रास्ते दुर्ग जाएगी।
- ट्रेन संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 जुलाई को झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी और कटक के रास्ते पुरी पहुंचेगी। इस दौरान झारसुगुडा और टाटानगर के बीच यह ट्रेन संचालित नहीं होगी।
जुलाई में रद्द रहने वाली ट्रेनें
रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द किया है—
- 18601/18602 – 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जुलाई
- 18109/18110 – 10, 14, 17, 21, 24, 28 और 31 जुलाई
- 18107 राउरकेला–जगदलपुर – 14, 21 और 28 जुलाई
- 18108 जगदलपुर–राउरकेला – 15, 22 और 29 जुलाई
- 18114 बिलासपुर–टाटानगर – 10, 13, 17, 20, 24, 27 और 31 जुलाई
- 18113 टाटानगर–बिलासपुर – 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जुलाई
- 17005 हैदराबाद–रक्सौल – 9, 16, 23 और 30 जुलाई
- 17006 रक्सौल–हैदराबाद – 12, 19 और 26 जुलाई
- 22861/22872 हावड़ा–कंटाबांजी–हावड़ा – 14, 21 और 28 जुलाई
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। ट्रैक मेंटेनेंस और मौसम की स्थिति को देखते हुए ट्रेनों के समय, रूट या संचालन में बदलाव हो सकता है। इसलिए स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस और रद्द या डायवर्ट होने की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।