शिक्षा और रोजगार
भारतीय सेना की टीम ने गाँव दुलची के में की बाढ़ से बचाव के लिए की मॉक ड्रिल
मानसून के दौरान बाढ़ एवं अन्य आपात स्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का किया अभ्यास
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: भारतीय सेना की टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से गाँव दुलची के स्थित सरकारी स्मार्ट सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और राहत कार्यों के लिए आवश्यक तैयारियों की मॉक ड्रिल आयोजित की। इस अभ्यास में भारतीय सेना और एसडीआरएफ के साथ जिले के सभी संबंधित विभागों ने भी भाग लिया। इस दौरान ब्रिगेडियर विक्रम रस्तोगी, कर्नल योगेश तमांग, मेजर रॉबिन सिंह तथा नायब तहसीलदार ममदोट राजेश ढींगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को बाढ़ जैसी आपात परिस्थितियों का प्रभावी एवं कुशलतापूर्वक सामना करने, बचाव के उपायों तथा प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय सेना ने राहत व बचाव कार्य किस प्रकार किए जाते हैं, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी। मेजर रॉबिन सिंह ने कहा कि भारतीय सेना और एसडीआरएफ द्वारा आयोजित इस अभ्यास से विभिन्न विभागों को आपातकालीन परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जन-धन के नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि सभी विभागों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और संकट के समय अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से समझा।
.jpg)