अब 12 फुट नहीं 18 फुट का बनेगा पनौड़ी रोड़, 3 करोड़ 69 लाख रूपये होंगे खर्च

स्पीकर हरविंद्र कल्याण के आदेश के बाद सीइओ  जिला परिषद अमित  खोखर ने किया सड़क निरिक्षण

Published On

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा से पनौडी रोड़ के निर्माण कार्य काफी वर्षों से नहीं हो रहा था। जिसका निर्माण कार्य देरी होने के कारण सामने आ गया है। सोमवार को सड़क का निरिक्षक करने के लिए जिला परिषद विभाग के सीईओ अमित खोकर अपने अधिकारियों के साथ पनौडी रोड पर पहुंचे थे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने ही रोड को लेकर हस्तक्षेप किया था। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने निर्देश दिए थे कि प्रत्येक सड़क की जरूरत अलग है,किसी सड़क पर कम ट्रैफिक चलता है किसी सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक चलता है। सड़क जरूरत के हिसाब से बननी चाहिए। पनौडी रोड पर वाहनों का काफी आवागमन है इसलिए इस सड़क को मजबूत करवाना ज़रूरी है। 

इस बात का खुलासा सोमवार को पनौडी रोड़ का निरीक्षण करने पहुंचे सीईओ अमित खोकर ने किया। उन्होंने यह भी बताया कि जिले की 39 सड़के घरौंडा विधानसभा की 9 जिला परिषद की सड़के मंजूरी के लिए सरकार को भेजी हुई है।सोमवार को सीईओ अमित खोकर अपनी टीम के साथ पनौडी रोड़ का निरीक्षण करते पहुंचे। सड़क अब 12 फुट की नहीं अब 18 फ़ीट की चौड़ी बनेगी सड़क।

सीईओ अमित खोकर ने बताया की विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण जी के निर्देश के बाद इस मार्ग का एक एजेंसी से सर्वे करवाया गया। जिससे इस सड़क पर चलने वाले ट्रैफिक के बारे में पूरी जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बताया की पहले इस रोड़ की चौड़ाई 12 फ़ीट थी जबकि अब यह मार्ग 18 फ़ीट चौड़ा बनेगा। सीईओ खोकर ने बताया कि पहले इस रोड़ के लिए एक करोड़ स्वीकृत किए गए थे लेकिन अब 3करोड़ 69 लाख की लागत से बनेगा। 

दर्जनों गांवों को जोड़ता है घरौंडा पनौडी मार्ग

घरौंडा से पनौडी रोड़ कोई सामान्य मार्ग नहीं है। यह मार्ग इलाके के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ता है। सड़क बार-बार न टूटे भविष्य में ग्रामीणों को दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसी के देखते हुए स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने बेहद मजबूत सड़क बनाए जाने के निर्देश दिए थे। सीईओ अमित खोकर ने बताया कि अब सीसी की सड़क बनेगी जिसकी लाइफ कम से कम 15 वर्ष तक होती है। सीसी सड़क बनने से आने वाले 15 वर्षों तक कोई दिक्कत नहीं होगी।

मानसून के बाद हो जाएगा कार्य शुरू

सीईओ अमित खोकर ने बताया की बरसात के मौसम के बाद इस मार्ग पर सड़क बनाने का कार्य तेज गति से शुरू हो जाएगा। अब यह सड़क सीसी की बनेगी और 15 वर्षों तक पनौडी व आस पास के गांवों के ग्रामीणों को आने जाने में सुविधा रहेगी।

Gharaunda News

About The Author

Related Posts