UP Crime News: पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, जमानत पर आए बड़े भाई ने की छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र का मामला

Published On

Mirzapur Murder Case: मीरजापुर,  (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रविवार शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जमानत पर घर आए जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर कथित रूप से लकड़ी से हमला कर दिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। UP Crime News

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आराेपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बेलहा (तेंदुहनी) गांव निवासी संगीता (26) पत्नी ननकू रविवार शाम घर पर थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके जेठ छोटेलाल उर्फ कलट्टर से विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में जेठ ने पास में रखी लकड़ी से संगीता के सिर पर कई वार कर दिए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की हत्या की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र लाडो और पांच माह की पुत्री पारो को छोड़ गई हैं। मृतक महिला के पति ननकू रोजी-रोटी के सिलसिले में पुणे में रहते हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपित छोटेलाल उर्फ कलट्टर पूर्व में अपनी पत्नी की दहेज हत्या के मामले में दोषसिद्ध होकर करीब 10 वर्ष की सजा काट चुका है। वह लगभग 15-16 माह पहले जमानत पर घर लौटा था और छोटे भाई के घर पर ही भोजन करता था। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई संदीप की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है। UP Crime News

About The Author

Related Posts