Mirzapur Murder Case

UP Crime News: पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, जमानत पर आए बड़े भाई ने की छोटे भाई की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रविवार शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जमानत पर घर आए जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर कथित रूप से लकड़ी से हमला कर दिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश  देश  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ