शिक्षा और रोजगार
Paid Tribute: सुबेदार मघर सिंह धालीवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि
ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से गौलछा पैलेस में नेत्रदानी की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन
सरसा,(सच कहूँ न्यूज)। शहर के गौलछा पैलेस में रविवार को ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से नेत्रदानी सुबेदार मघर सिंह धालीवाल की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप नामचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कल्याण नगर सहित आसपास के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में साध-संगत, परिजन एवं संगे-संबंधियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। Sirsa News
नामचर्चा का शुभारंभ कल्याण नगर के प्रेमी सेवक नीरज इन्सां ने पवित्र इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर किया। इसके उपरांत कविराजों ने चेतावनी एवं प्रेरणादायक भजनों के माध्यम से मानव जीवन की महत्ता, सत्कर्मों और सेवा भावना का संदेश दिया। उपस्थित साध-संगत ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भजनों का श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कल्याण नगर की कमेटी की ओर से सचखंडवासी के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सच कहूँ पंजाबी के संपादक तिलकराज शर्मा इन्सां, ब्लॉक कल्याण नगर के ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां सहित ब्लॉक की सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य, साध-संगत उपस्थित रहे। Sirsa News