Blood Donation: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्र दिलदीप इन्सां ने किया 8वीं बार रक्तदान

एमएसजी आईटी विंग के सदस्य ने पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में जाकर की जरूरतमंद की मदद

Published On

Blood Donation: डबवाली,12 जुलाई(सच कहूँ/सुभाष)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक डबवाली के एमएसजी आईटी विंग के सदस्य व शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के छात्र दिलदीप इन्सां ने रविवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सरसा स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में जाकर जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया। दिलदीप इन्सां ने 8वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान करने पर ब्लड सेंटर के चिकित्सकों की ओर से दिलदीप इन्सां को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। Sirsa News

About The Author

Related Posts