शिक्षा और रोजगार
Arrested: स्कॉर्पियो में सवार छह आरोपी हेरोइन और अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
6.17 ग्राम हेरोइन, 12 बोर राइफल, 32 बोर पिस्टल और 16 कारतूस बरामद
हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में टाउन थाना पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो में सवार छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.17 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक 12 बोर राइफल, एक 32 बोर पिस्टल तथा कुल 16 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। Hanumangarh News
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि उप निरीक्षक रामकेर के नेतृत्व में गठित टाउन पुलिस थाना की टीम सोमवार देर रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने रोही चक 14 केएसपी, शेरगढ़ स्थित स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन में सवार आरोपियों के कब्जे से 6.17 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), एक 12 बोर राइफल मय 6 कारतूस तथा एक 32 बोर पिस्टल मय 10 कारतूस बरामद हुए। इसके बाद सभी छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ गोलू (38) पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी वार्ड नंबर 7, लाखासर पीएस नोहर, रमेश उर्फ धोलू (28) पुत्र भूपराम जाट निवासी वार्ड नंबर 8, मटोरियांवाली ढाणी पीएस टाउन, श्रवण कुमार (49) पुत्र भागीरथ जाट निवासी वार्ड नंबर 10, गोरखाना पीएस खुइयां, जगदीश उर्फ पहलवान (28) पुत्र जगतेज सिंह जटसिख निवासी दमदमा पीएस ऐलनाबाद जिला सिरसा, हरियाणा, सुरजीत पवार (37) पुत्र बलवंत सिंह नायक निवासी कगनपुर पीएस सदर सिरसा, हरियाणा तथा निखिल (19) पुत्र सुरेन्द्र जाट निवासी मटोरियांवाली ढाणी पीएस टाउन के रूप में हुई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच टाउन थाना प्रभारी लखवीर सिंह गिल कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन और अवैध हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। Hanumangarh News