Pakistan News: पाकिस्तान में भारी बारिश, मकान गिरा, नौ लोगों की मौत, 14 घायल

23 लोग मलबे के नीचे दब गए

Published On

Pakistan House Collapses: इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में भारी बारिश के दौरान एक रिहायशी मकान ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू 1122 के एक अधिकारी ने सोमवार देर रात बताया कि जिले के लाची इलाके के मालगिन में भारी बारिश के कारण एक घर ढह गया, जिससे 23 लोग मलबे के नीचे दब गए। Pakistan News

कोहाट और पड़ोसी करक जिले की बचाव टीमों ने ऑपरेशन शुरू किया और सभी को मलबे से बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में छह महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

यह घर तब ढहा जब पाकिस्तान के कई हिस्सों में मानसून की बारिश जारी थी, जिससे अचानक बाढ़ आ गई, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुँचा और रोज़मर्रा की ज़िंदगी बाधित हुई। इससे पहले सोमवार को प्रांत के प्रोविंशियल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने चेतावनी दी थी कि पानी का बहाव बढ़ने के कारण अगले दो दिनों में बांधों से और पानी छोड़ा जा सकता है। Pakistan News

बचाव अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 2 जुलाई को पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में एक प्राइवेट स्कूल की इमारत का कुछ हिस्सा ढहने से एक बच्चे की मौत और 5 अन्य घायल हो गए थे। 'रेस्क्यू 1122' के प्रवक्ता ने सिन्हुआ को बताया कि यह घटना लाहौर के बागबानपुरा इलाके में हुई, जब बन रही इमारत की एक दीवार और छत का हिस्सा ढह गया।

बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई। घायलों में एक और बच्चा, दो राहगीर और इमारत की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर शामिल थे। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया, क्योंकि मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका थी। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जबकि अधिकारी इमारत के ढहने के कारणों की जांच कर रहे थे। Pakistan News

About The Author

Related Posts