Pakistan Rains

Pakistan News: पाकिस्तान में भारी बारिश, मकान गिरा, नौ लोगों की मौत, 14 घायल

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में भारी बारिश के दौरान एक रिहायशी मकान ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू 1122 के एक अधिकारी ने सोमवार देर रात बताया कि जिले के लाची इलाके के मालगिन में भारी बारिश के कारण एक घर ढह गया, जिससे 23 लोग मलबे के नीचे दब गए।
विदेश  देश  न्यूज़ ब्रीफ