सीबीएसई 10वीं कक्षा का परीक्षा (इम्प्रूवमेंट) परिणाम घोषित: सेंट आरसी स्कूल में सुहैब चौधरी बने टॉपर
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम काफी शानदार रहा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के द्वारा कक्षा 10 का परीक्षा (इम्प्रूवमेंट) परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में स्थित सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल (10+2) के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता को साबित करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम काफी शानदार रहा। सुहैब चौधरी 91.40 फीसदी अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉपर बने। इसके अलावा, अक्षिता 90.40 फीसदी, निकुंज उपमन्यु 89.0फीसदी, अतहर चौहान 87.80 फीसदी, आयुषी 86.80 फीसदी, हिमांशी सिंह 83.20 फीसदी, शाहिद 83.20 फीसदी, पलक चौहान 78.60 फीसदी, कशिश 78.20 फीसदी, श्रद्धा रानी 77.20 फीसदी, अलीजा 77.0 फीसदी, तूबा 75.40 फीसदी तथा करण रूहेला 75.20 फीसदी अंक प्राप्त करके टॉप-10 सूची में शामिल हुए।
विद्यार्थियों ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय शिक्षकों के सही मार्गदर्शन, माता-पिता के निरन्तर सहयोग, अनुशासन में रहकर विद्या अध्ययन को दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रति निरन्तर समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और विद्यालय के समर्पित अध्यापकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। विद्यालय परिवार सदैव बच्चों के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी टॉपर्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और मिठाई बाँटकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पवन वशिष्ठ, इमरान अली, प्रशांत शर्मा, लोकेन्द्र तोमर, विवेक चौहान, अश्वनी कुमार, शुभम कर्णवाल, प्रभात गर्ग, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी आदि उपस्थित रहें।
