Panipat Fire News: खिलौना फैक्टरी में लगी आग, कच्चा माल जला

काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर में सुबह शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा

Published On

पानीपत, (सच कहूँ न्यूज)। काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से खिलौनों में इस्तेमाल होने वाली फाइबर बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपये का कच्चा व तैयार माल तथा मशीनें जलकर नष्ट हो गईं। फैक्टरी मालिक अरुण के अनुसार बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी अत्यधिक ज्वलनशील फाइबर पर गिरने से आग तेजी से फैल गई। फैक्टरी में करीब 50 से 60 टन कच्चा माल और लगभग 10 टन तैयार माल रखा था, जिसे सोमवार को सप्लाई के लिए भेजा जाना था। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर से पहुंचने का आरोप लगाया है।

About The Author

Related Posts