ऑस्ट्रेलिया में 'ग्रो वेस्ट' के अधिकारियों ने पूजनीय गुरु जी व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों का किया धन्यवाद
मेलबोर्न की साध संगत ने लगाए 3500 पौधे, देखभाल के लिए लगाए विशेष "पॉली" गार्ड
Tree Plantation: ऑस्ट्रेलिया (मेलबर्न), (सच कहूँ न्यूज)। वर्ष के सबसे बड़े पौधरोपण समारोह के दौरान मेलबर्न की साध-संगत ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर ‘प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्य’ को निभाने के संकल्प को हकीकत में बदल कर दिखाया। पूजनीय संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी (Saint Dr Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan)की पर्यावरण बचाओ मुहिम के तहत मेलबर्न की साध संगत ने "बाल्ड हिल रिजर्व" में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगभग 3500 मूल प्रजातियों के पौधे लगाए। Australia News
इतना ही नहीं, साध संगत ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल के लिए विशेष "पॉली" गार्ड भी लगाए ताकि पौधों को जंगली जानवरों या पक्षियों से सुरक्षित रखा जा सके। जानकारी के अनुसार, मेलबर्न की 'ग्रो वेस्ट' संस्था द्वारा यह विशेष कार्यक्रम डार्ले कस्बे में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य मेलबर्न के पश्चिमी इलाके में बने इस पार्क को और सुंदर बनाना है ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को प्राकृतिक आकर्षण के और करीब लाया जा सके।
हर साल होने वाले इस सबसे बड़े आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंची साध संगत के साथ-साथ 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। साध संगत को पौधे लगाने के लिए निर्धारित स्थान दिए गए थे, जहाँ पौधे लगाने के बाद सेवादारों ने यह भी सुनिश्चित किया कि पौधे सही तरीके से और बताए गए नियमों के तहत लगाए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में 'ग्रो वेस्ट' के अधिकारियों ने पूजनीय गुरु जी और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी विक्टोरिया में प्राकृतिक सुंदरता के लिए चल रहे प्रोजेक्ट्स में सहयोग की उम्मीद जताई। Australia News

