Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
180 से अधिक सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, पदोन्नति आदेश जारी
Haryana Roadways Promotion: चंडीगढ़, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने 180 से अधिक सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। परिवहन विभाग के निदेशक वीरेंद्र कुमार दहिया की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। Haryana Roadways News
सोमवार को जारी पदस्थापन सूची के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न रोडवेज डिपो में की गई है। हिसार डिपो के सब इंस्पेक्टर सत्यवान को पदोन्नत कर वहीं इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं हिसार के पवन कुमार को भिवानी तथा दशरथ सिंह को सिरसा डिपो में इंस्पेक्टर के रूप में तैनाती मिली है। इसके अलावा सोनीपत, अंबाला, करनाल, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, पलवल, झज्जर, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, पंचकूला और चरखी दादरी सहित प्रदेश के कई डिपो के अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है।
एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि रहेगी लागू | Haryana Roadways News
परिवहन विभाग ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। यदि भविष्य में वरिष्ठता सूची के आधार पर किसी वरिष्ठ अधिकारी का दावा सही पाया जाता है तो आवश्यकतानुसार कनिष्ठ अधिकारी को बिना अलग कारण बताए पूर्व पद पर भेजा जा सकेगा।
विभागीय कार्रवाई वाले मामलों पर भी स्पष्ट निर्देश
आदेशों में कहा गया है कि जिन अधिकारियों के विरुद्ध वेतन वृद्धि रोकने जैसी विभागीय कार्रवाई प्रभावी है, उनके मामलों में नियमानुसार ही कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सभी महाप्रबंधकों (जीएम) को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण कराएं। Haryana Roadways News