Indian Under-18 Volleyball Team: सरसा के गाँव अरनियांवाली के मोहित डूडी का भारतीय वॉलीबॉल टीम में चयन

चीन में कर रहे हैं भारत का प्रतिनिधित्व

Published On

Indian Under-18 Volleyball Team: नाथूसरी चौपटा, (सच कहूँ/भगत सिंह)। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल अरनियांवाली के खिलाड़ी मोहित डूडी का भारतीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। वर्तमान में मोहित चीन के हाईकोउ शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसमें 16 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। Sirsa News

मोहित डूडी ने 23 जून को वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ  इंडिया द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित ट्रायल में भाग लिया था। प्रारंभिक चरण में 22 खिलाड़ियों का चयन कर राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसके बाद 9 जुलाई को हुए अंतिम चयन में मोहित का भारतीय अंडर-18 टीम में लिबरो के रूप में चयन किया गया। भारतीय टीम ने प्रतियोगिता के अपने पहले मुकाबले में बहरीन को हराकर शानदार शुरूआत की है। मोहित के पिता राजेश डूडी निवासी गांव पीलीमंदोरी एक सामान्य किसान हैं।

उन्होंने बताया कि बेटे की प्रतिभा को निखारने के लिए उसे जेसीडी सरसा की वॉलीबॉल अकादमी में विशेष प्रशिक्षण दिलाया गया। मोहित के बड़े भाई अनूप लहगा तथा उनके पिता राजेश डूडी स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली पहुंचे और विद्यालय परिवार के साथ अपनी खुशी साझा की। विद्यालय परिवार ने मोहित की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। Sirsa News

About The Author

Related Posts