Paid Tribute: दिवंगत बेटियों की 11वीं पुण्य स्मृति में किये मानवता भलाई के कार्य, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नामचर्चा, रक्तदान व अन्य सेवा कार्यों के साथ मनाई दोनों दिवंगत बेटियों की 11वीं पुण्य स्मृति

Published On

ओढ़ां/गोरीवाला/सरसा, (सच कहूँ/अनिल)। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित ओढ़ा के एम.एम. मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को दिवंगत बेटियों की 11वीं पुण्य स्मृति पर ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान विशाल रक्तदान शिविर, पौधारोपण तथा दो अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित कर मानवता भलाई के कार्य किए गए। रक्तदान शिविर में सरसा और बठिंडा से ब्लड सेंटरों की टीमों ने 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध-संगत, रक्तदाता, अभिभावक तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर दिवंगत बेटियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। Sirsa News

कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत बेटियों के परिजनों, विद्यालय प्रबंधन, मुख्य अतिथि तथा विद्यालय स्टाफ ने पौधारोपण कर किया। इसके बाद ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में ब्लॉक श्री जलालआना साहिब, दारेवाला, देसूजोधा और चोरमार सहित विभिन्न गांवों से पहुंची साध-संगत ने भाग लिया तथा परमात्मा का गुणगान किया। श्रद्धांजलि समारोह के साथ आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं, अभिभावकों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में गुप्ता ब्लड सेंटर बठिंडा तथा सरकारी ब्लड सेंटर नागरिक अस्पताल सरसा की टीमों ने अपनी सेवाएं दीं। नामचर्चा के समापन पर सिमरन के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।

बेटियों को 11 वर्षों से मानवता भलाई कार्यों से दे रहे श्रद्धांजलि | Sirsa News

विद्यालय के निदेशक गुलाब सिंह ने बताया कि दोनों बेटियों का 13 जुलाई 2015 को निधन हो गया था। उनकी स्मृति में पिछले 11 वर्षों से प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिवंगत बेटियों की स्मृति को सेवा, शिक्षा और मानवता भलाई के कार्यों से जीवंत रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि एम.एम. मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहां के विद्यार्थी जेईई, नीट तथा चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर रहे हैं। Sirsa News

Ration-Donated-for-Daughters

About The Author

Related Posts