राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, जीते पांच स्वर्ण और एक रजत पदक

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, जीते पांच स्वर्ण और एक रजत पदक

Published On

मीरापुर।(सच कहूं/कोमल कुमार) स्कूल स्पोट्र्स एजुकेशन एसोसिएशन अॉफ इंडिया के तत्वावधान में मथुरा के वृंदावन स्थित आरसीए अकादमी ग्राउंड पर आयोजित 16वीं ओपन नेशनल स्कूल स्पोट्र्स चैंपियनशिप-2026 में सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल, मीरापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अंशिका ने अपनी तेज रफ्तार का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि अनिका ने रजत पदक हासिल किया।

अंडर-17 गोला फेंक स्पर्धा में अर्नव मावी ने 14.91 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीरंदाजी प्रतियोगिता में अवि कपासिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भाला फेंक में अतुल पाल ने 55.76 मीटर तथा अंडर-19 वर्ग में आदर्श ने 57.20 मीटर का शानदार थ्रो कर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसएसईएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य साजी वर्गीज ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय पुरुष कोच जसमेंदर चैहान और महिला कोच प्रिया शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं नियमित प्रशिक्षण को देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Related Posts