6 टन स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर फरार चालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी 10 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, पहले भी हरियाणा में दर्ज है धोखाधड़ी का मामला

Published On

हनुमानगढ़। सदर थाना पुलिस ने करीब छह टन स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर फरार हुए चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी हरियाणा में इसी तरह की धोखाधड़ी का मामला दर्ज होना सामने आया है। सदर थाना प्रभारी राकेश सांखला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 215/2026 में मुख्य आरोपी गुरुप्रताप सिंह (30) पुत्र बलदेव सिंह जटसिख निवासी लुधियाना, पंजाब तथा संदीप सिंह (31) पुत्र तेजा सिंह रामदासिया निवासी जिला बरनाला, पंजाब को गिरफ्तार किया। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, आरोपी गुरुप्रताप सिंह के खिलाफ हरियाणा के बल्लभगढ़ शहर थाना क्षेत्र में भी पूर्व में इसी प्रकार की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि 29 जून को मोहम्मद रेहान (24) पुत्र इश्हाक निवासी ग्राम कटरा बुजुर्ग, पोस्ट बरहपुर, जिला बस्ती, उत्तर प्रदेश ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी के अनुसार, मुंबई की एक फर्म से करीब छह टन स्क्रैप खरीदकर न्यू गुप्ता ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रक में लुधियाना भेजा जा रहा था। रास्ते में चालक ने पक्कासहारणा स्थित चौधरी होटल पर भोजन करने का बहाना बनाकर उसे नीचे उतार दिया और मौका पाकर स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया।

शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक जसकरण सिंह को सौंपी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने संदीप सिंह को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी गुरुप्रताप सिंह को न्यायालय ने 10 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच जारी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts