Rain: आधे बठिंडा में हुई बारिश, आधा शहर बारिश को तरसा

आधे बठिंडा पर मेहरबान हुए बादल, आधा शहर रहा सूखा

Published On

बठिंडा (सच कहूँँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: बठिंडा शहर के सभी निवासी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सोमवार फिर केवल आधे शहर में ही बारिश हुई, जबकि आधे शहर के लोग बारिश के लिए तरसते रहे। इससे पहले 15 जुलाई को भी शहर में ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब हनुमान चौक और फौजी चौक की ओर अच्छी बारिश हुई थी, जबकि बस स्टैंड क्षेत्र सूखा रहा था। जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और बारिश की पूरी संभावना बनी हुई थी। दोपहर के समय शहर की आधी आबादी की बारिश को लेकर उम्मीद पूरी हुई, जबकि आधे से अधिक क्षेत्र में बारिश नहीं हुई।

आज बीबी वाला रोड स्थित भारत नगर क्षेत्र में काफी बारिश हुई, जबकि शहर का अधिकतर इलाका बारिश से वंचित रहा। भारत नगर में बारिश के कारण सड़कों पर काफी पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली। इस समय भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर कृषि क्षेत्र पर पड़ रहा है। गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह सुचारु नहीं मिल पा रही, जिसके चलते खरीफ फसलों—धान, नरमा, सब्जियों और हरे चारे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है।

Bathinda News
Bathinda News: बठिंडा में बारिश के कारण भारत नगर के पास सड़क पर जमा पानी से गुजरते वाहन।

 

About The Author

Related Posts