शिक्षा और रोजगार
जान जोखिम में डाल कॉन्स्टेबल ने महिला की बचाई जान
जान जोखिम में डाल कॉन्स्टेबल ने महिला की बचाई जान
भोपा :-----सोसाइड प्वाइंट के नाम से बदनाम हो चुके भोपा पुल से महिला ने नहर में छलांग लगा दी।जिसके बाद कॉन्स्टेबल व स्थानीय गोताखोर द्वारा उसे बाहर निकाला गया।आवश्यक पूछताछ के बाद महिला को परिजनों को सौंपा गया।
भोपा स्थित गंग नहर पुल से आत्महत्या करने के मामले लगातार जारी हैं।सोमवार को 50 वर्षीय महिला पुल पर लगी लोहे की रैलिंग पर चढ़ गयी।और नहर में छलांग लगा दी।महिला को नहर में कूदता देख वहां चैकिंग ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनीष कुमार ने नहर में छलांग लगा दी और जान जोखिम में डालकर महिला को पकड़ लिया। इसी दौरान स्थानीय गोताखोर राजीव बेनीवाल लाइफ़ जैकेट पहनकर रस्से को पकड़कर नहर में कूद गया दोनों ने मिलकर सावधानी के साथ महिला को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया जहां उसने बताया कि वह शुक्रताल में स्थित आर्य महिला वृद्धा आश्रम में रहती है। आश्रम की संचारी का कांता देवी ने बताया कि महिला सुबह के समय आश्रम से अचानक गायब हो गई थी इसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा मामले की सूचना मिली।
महिला उपनिरीक्षक अजय यादव ने बताया कि महिला का मायका बागपत में ससुराल गाजियाबाद के महरौली में है। लगभग 15 दिन पूर्व महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था।तब भी महिला को बचा लिया गया था।महिला के पुत्र को सूचनादी गई है।