नोएडा में सरियों से भरा अनियंत्रित ट्रॉला नाले में पलटा, चालक के शरीर में सरिया घुसने से मौत

नोएडा में दर्दनाक हादसा, सरिया से भरा ट्रॉला नाले में पलटा

Published On

Noida Trailer Truck Accident: नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सरिया से लदे ट्रॉले के चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराया और फिर नाले में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रॉले में लदा लोहे का सरिया केबिन को चीरते हुए चालक तक पहुंच गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। Noida Accident News

पुलिस ने भारी मशीनों और हाइड्रा क्रेन की सहायता से ट्रॉले में फंसे सरियों को हटाया। लगभग दो घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान आमिर (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर जिले का निवासी बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह!

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक को सफर के दौरान झपकी आने से ट्रॉले का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वाहन सीधे ट्रांसफार्मर से टकराते हुए सड़क किनारे नाले में पलट गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारण जीटी रोड पर कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्षतिग्रस्त ट्रॉले को हटाने और सड़क को साफ कराने के बाद ही वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। पुलिस ने लोगों से भारी वाहनों का संचालन करते समय पर्याप्त विश्राम लेने और सतर्कता बरतने की अपील की है। Noida Accident News

About The Author

Related Posts