रक्तदान महादान: शिवाजी प्रेस क्लब और राजकीय महाविद्यालय छछरौली 23 जुलाई को आयोजित करेंगे रक्तदान शिविर

​मुख्य अतिथि: पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल , विशिष्ट अतिथि: एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल

Published On

छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। ​Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब यमुनानगर और राजकीय महाविद्यालय छछरौली के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 जुलाई (दिन गुरुवार) को एक  रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस सामाजिक व मानवीय कार्य को सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

​वरिष्ठ नेता व प्रशासनिक अधिकारी करेंगे शिरकत

​इस विशाल रक्तदान शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे, वहीं एसडीएम छछरौली जसपाल सिंह गिल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ​साथ ही कार्यक्रम में विशेष रूप से मार्केट कमेटी जगाधरी के चेयरमैन विपुल गर्ग, मार्केट कमेटी छछरौली के चेयरमैन कैलाश शर्मा, मंडल छछरौली के अध्यक्ष गौरव गोयल, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। इस आयोजन में जन कल्याण समिति प्रताप नगर के चेयरमैन संदीप गुप्ता भी अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं।

​"रक्त की एक बूंद बचा सकती है बहुमूल्य जीवन"

​रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं व नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिवाजी प्रेस क्लब की पूरी कार्यकारिणी दिन-रात जुटी हुई है।

​शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा:

​"रक्त की एक-एक बूंद किसी इंसान का बहुमूल्य जीवन बचा सकती है। यह बात हम सभी को समझनी होगी कि मानव रक्त किसी फैक्ट्री या कारखाने में तैयार नहीं होता, यह केवल एक इंसान के दूसरे इंसान को दिए सहयोग से ही उपलब्ध हो सकता है।"

​उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को हर 4 महीने में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं आती, बल्कि इससे नए रक्त का निर्माण होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

​आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 23 जुलाई को राजकीय महाविद्यालय छछरौली पहुँचकर इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और मानव सेवा के इस महायज्ञ में अपना योगदान दें।

Chhachhrauli News

About The Author

Related Posts