पीएम मोदी के जींद दौरे को लेकर हांसी पुलिस अलर्ट, बढ़ाई सुरक्षा

प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी, वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की हो रही सघन जांच

Published On

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल प्रस्तावित जींद दौरे को देखते हुए हांसी पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (आईपीएस) के निर्देश पर संवेदनशील स्थानों और जींद जाने वाले प्रमुख मार्गों पर विशेष पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं, जहां वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक वाहन की सावधानीपूर्वक जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आमजन से सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हांसी पुलिस जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Hisar News
Hisar News हांसी जींद रोड पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देते डीएसपी रविन्द्र सांगवान।

About The Author

Related Posts