समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान: डीसी

समाधान शिविर में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में बिजली बिल की तकनीकी समस्या और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डीसी ने अधिकारियों को शिकायतों की एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने और शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर भी प्रत्येक सोमवार और वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।

Fatehabad News (2)

About The Author

Related Posts