सीएम नायब सिंह सैनी गुजविप्रौवि में करेंगे स्मृति शिल्प का लोकार्पण

नर्सिंग ब्लॉक व गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास, 363 वीरों की स्मृति में होगा पौधारोपण

Published On

हिसार (सच कहूँ/मुकेश)। Hisar News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12 जुलाई को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि) पहुंचेंगे। वे माता अमृता देवी सर्कल एवं खेजड़ली महा बलिदान स्मृति शिल्प का लोकार्पण करेंगे तथा नर्सिंग ब्लॉक और गर्ल्स हॉस्टल भवन का शिलान्यास करेंगे। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री 363 बिश्नोई वीरों की स्मृति में पौधारोपण भी करेंगे। समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जोधपुर के खामूराम बिश्नोई और फतेहाबाद के बड़ोपल निवासी विनोद कुमार कड़वासरा को 'मधु भासिन मेमोरियल पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। 

इस अवसर पर अशोक राही निर्देशित नाटक 'खेजड़ी की बेटी' का मंचन भी होगा। समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप सिंह बिश्नोई सहित कई जनप्रतिनिधि और बिश्नोई समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कुलपति ने विभिन्न समितियों के संयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Hansi
Hansi News: आयोजित कार्यक्रम में मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह

 

सूचना आयुक्त बोले-आरटीआई को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना पहली प्राथमिकता

हांसी। सुभाष ड्रामाटिक क्लब में शनिवार को सैनी समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हरियाणा के नवनियुक्त सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के अध्यक्ष गुरनाम सैनी तथा हरियाणा वन विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष रवि सैनी को सम्मानित किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने इन नियुक्तियों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सूचना के अधिकार (आरटीआई) को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है तथा किसानों को एमएसपी और भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। चैनत गांव के धरने को लेकर विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व मंत्री अत्तर सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Related Posts