साइबर ठगी करने वाले गिराेह के तीन सदस्यों को शिकोहाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार 

1.30 करोड़ के वित्तीय लेनदेन में पुलिस ने की है कार्यवाही 

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: थाना शिकोहाबाद पुलिस ने आम लोगों से धोखाधड़ी कर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार कर उनसे नगदी, मोबाइल, चैकबुक, मोहरें, दस्तावेज के अलावा एक कार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछतांछ के बाद वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में अनुज पुत्र रामब्रेश निवासी मोहल्ला गाड़ीवान थाना जसराना के खाते से 1 करोड़ 30 लाख के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आई थी। शिकोहाबाद पुलिस को तकनीकी, वित्तीय जांच में प्रकाश में आया कि एक संगठित साइबर फ्रॉड गैंग संचालित कर लोगों से लाखों की ठगी कर रहे हैं।

गैंग के सदस्य सीधे सादे लोगों को नौकरी दिलाने, ठेकेदारी दिलाने का झांसा देकर उनकी फर्मों का जीएसटी विभाग में पंजीकरण कराते थे। इधर पुलिस ने थाना शिकोहाबाद पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच अधिकारी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार राणा ने विवेचना की गई। वहीं मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी  शिकोहाबाद अनुज कुमार, उपनिरीक्षक फैसल खान, काजल, हेडकांस्टेबल उदय प्रताप सिंह, दिलीप कुमार, कांस्टेबल भवतोष कुमार ने बालाजी मंदिर के पास स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाई जहां उनकी तलाशी में  भारी नकदी, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, फर्जी कम्पनी की मोहरें, अन्य दस्तावेज बरामद हुए। 

पकड़े साइबर ठगों ने अपने नाम आशीष पुत्र सुरजेश निवासी ग्राम चिनेहटी थाना भरथना जनपद इटावा, शिवा पुत्र जनवेद सिंह, निवासी कृष्णा नगर थाना भरथना इटावा, हाल निवासी ब्लॉक नं 62, जनता आवास, श्रमिक कुंज, सेक्टर-122, नोएडा, प्रतिमा पत्नी योगेन्द्र निवासी तेजपुरा थाना चकरनगर जनपद इटावा हाल निवासी श्रमिक कुंज, सेक्टर-122 नोएडा बताया। वही पुलिस ने फरार साइबर ठगो के नाम अंकुल पुत्र जसवन्त सिंह निवासी चिनेहटी थाना भरथना इटावा, आयुष्मान उर्फ राजेन्द्र मल्लिक निवासी उड़ीसा आदि बताए हैं।

Firozabad News

About The Author

Related Posts