14 जुलाई को होगी पालिका की बोर्ड बैठक, एजेंडा जारी

कैराना नगरपालिका की बोर्ड बैठक के लिए तैयारियां पूरी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगरपालिका परिषद कैराना में आगामी 14 जुलाई को बोर्ड बैठक आयोजित होगी, जिसके लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। नगरपालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने बताया कि आगामी 14 जुलाई को दोपहर बाद 03 बजे पालिका में स्थित सभाकक्ष में बोर्ड बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए एजेंडा जारी कर दिया गया है। बोर्ड बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े 27 प्रस्तावों पर गहन चर्चा होगी, जिन्हें कस्बे के विकास के दृष्टिगत सर्वसम्मति से पारित किया जाएगा। उन्होंने नगरपालिका के सभासदों से बोर्ड बैठक के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई है। विदित रहे कि कैराना में पूर्व में बोर्ड बैठक के दौरान कई बार भारी हंगामा हो चुका है।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts