7 लाख 74 हजार रुपए की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी नेटवर्क पर भिवानी पुलिस की कार्रवाई तेज, एक और आरोपी गिरफ्तार

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के साईबर क्राईम थाना ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बिधवान निवासी शिकायतकर्ता ने साईबर क्राईम थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 9 अक्तूबर 2025 को फेसबुक देखते समय उसे एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह एक टेलीग्राम गु्रप से जुड़ गया। इसके बाद आरोपियों द्वारा उसे इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर लुभावने आॅफर दिए गए तथा अलग-अलग तिथियों में कुल 7 लाख 74 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए।

बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साईबर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए साईबर क्राईम थाना के मुख्य सिपाही अमरजीत ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान दिल्ली जैतपुर निवासी मोहम्मद रफीक के रूप में हुई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने आरोपियों को धोखाधड़ी के लिए खाता उपलब्ध कराया था, वहीं पुलिस टीम द्वारा आरोपी से 3 हजार रुपए भी बरामद किए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Bhiwani News
Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में धोखाधड़ी का आरोपी।

About The Author

Latest News

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के दिव्यांग क्रिकेट प्रमुख से मिले पूर्व राज्य आयुक्त उमा शंकर शर्मा, भारत में दिव्यांग क्रिकेट की तरक्की की और सार्थक कदम
Building Collapse: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में 54 साल पुरानी इमारत गिरी, 2 की मौत, 5 घायल
कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू
4.43 लाख से अधिक मरीज, 782 करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से बदल रही है पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे की तस्वीर
18 एलजीडब्ल्यू की रोही में काले हिरण का शिकार, वन विभाग की दबिश में 8 आरोपी गिरफ्तार

Related Posts