Free Health Check-up Camp: श्रीजलालआणा साहिब में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में हुई मरीजों की फ्री जांच

डॉ. संदीप भादू ने योग, संतुलित आहार और आंखों की नियमित जांच की दी सलाह

Published On

Free Health Check-up Camp: ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सरसा (Shah Satnam Ji Specialty Hospital, Sirsa) की ओर से ओढ़ां खंड के गांव श्रीजलालआणा साहिब में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप भादू ने 48 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। Sirsa News

इस अवसर पर डॉ. संदीप भादू ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने लोगों से दोपहर की तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, बाहर मिलने वाली तली-भुनी खाद्य सामग्री का सेवन कम करने तथा घर में बने पेय पदार्थों का अधिक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास और संतुलित दिनचर्या शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि दिन की शुरूआत योग से की जाए तो पूरे दिन शरीर ऊर्जावान बना रहता है।

उन्होंने भोजन में हरी सब्जियां, छाछ और दही को शामिल करने की भी सलाह दी। शिविर में नेत्र विभाग से पहुंचे नवीन इन्सां ने लोगों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया। शिविर के दौरान पीआरओ राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश कालांवाली, सतीश इन्सां, सुक्खा सिंह नंबरदार, सेवादार उमेद इन्सां, मखन सिंह इन्सां, सुखराज इन्सां, कुलदीप सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts